प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आएंगे। यहां हवाई अड्डा मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं से लेकर मंत्रियों का ताबड़तोड़ दौरा जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम की रूपरेखा को भी देखा। सम्राट चौधरी ने मंच के निर्माण की व्यवस्था, एयर स्ट्रिप की व्यवस्था, कार्यक्रम के व्यवस्था के लिए एजेंसी का चयन, वाहन के पार्किंग की व्यवस्था को जाना।

जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं की तैयारियों को किया शेयर
जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और आईजी विवेक कुमार ने सारी व्यवस्थाओं को उपमुख्यमंत्री से साझा किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही हर मूलभूत व्यवस्थाओं को मुक़म्मल रखने का आदेश दिया।
कार्यक्रम में 13 जिलों से आने वाले लाखों किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने की बात कही। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रहे इसपर फोकस किया गया।