भागलपुर में शनिवार की दोपहर से लापता महिला का शव दियारा इलाके के मकई के खेत में मिली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान की। मामला, पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला स्थित दियारा इलाका का है।
मरने वाली की पहचान मोहन मंडल की पत्नी पिंकी देवी उर्फ फूलन देवी (25) के रूप में की गई है। शनिवार को मकई का खेत देखने के लिए गई हुई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। उसके दूसरे दिन रविवार को मृतक का शव गांव से महज थोड़ी ही दूर दिया दियारा के मकई के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है। मृतका के शरीर पर जख्म का निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि गांव के ही गोल्टी मंडल के बेटे ने अपने तीन सहयोगियों के साथ जान मारने की धमकी दी थी।

घर पहुंचे तो पत्नी नहीं मिली
मृतका के पति मोहन मंडल ने बताया कि शनिवार को गंगा के उस पार खेत पर काम करने के लिए गए थे। पत्नी गंगा के इस पार मकई खेत देखने के लिए गई थी, तभी से लापता हो गया। जब देर शाम हम घर वापस लौटे तो पत्नी घर में नहीं थी। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। आज लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे तो देखे मेरी पत्नी ही है।
मृतका के भाई अरविंद मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली कि बहन की हत्या कर मकई खेत में शव को फेंक दिया है। गांव के ही गोल्टी मंडल ने जान मारने की धमकी दी थी। मामले को लेकर नौगछिया पुलिस ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा कि रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला स्थित एक खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। रंगरा थाना अध्यक्ष अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की करवाई की जा रही है।