Friday, July 4, 2025
Homeभागलपुरइलाज की जगह छेड़खानी करने लगा तांत्रिक,महिला ने मार डाला:बोली- खुद को...

इलाज की जगह छेड़खानी करने लगा तांत्रिक,महिला ने मार डाला:बोली- खुद को बचाने के लिए हत्या की, उसी की चादर से गला घोंटा

भागलपुर में महिला (50) ने छेड़खानी करने पर तांत्रिक (80) की हत्या कर दी। घटना 24 फरवरी की है। पुलिस ने 3 मार्च को महिला को गिरफ्तार किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि ‘मैं अपनी किसी समस्या को लेकर तांत्रिक के पास गई थी। तंत्र करने के दौरान वो मुझे इधर-उधर छूने लगा। छेड़खानी करने लगा। मैंने उसे मना किया, लेकिन वो नहीं मान रहा था।’

‘अपनी सुरक्षा में तांत्रिक का चेहरा चादर से ढंक दिया। वो छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। थोड़ी देर में वो मर गया। मैं उसे छोड़कर भाग गई।’

जिस चादर से महिला ने हत्या की है वो तांत्रिक की ही थी। मृतक मन्नी ग्रामीण क्षेत्र में जादू-टोना किया करता था। गांव के लोग झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक से संपर्क करते थे। मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र का है। कहलगांव SDPO-2 अर्जुन कुमार गुप्ता ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा किया है।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

महिला ने इसी जगह पर तांत्रिक की हत्या की थी।

कान और नाक से खून निकल रहा था

पुलिस के अनुसार ’24 फरवरी की रात करीब 9 बजे तांत्रिक ने महिला को बुलाया था। महिला अपने घर से 100 मीटर दूर बसबिट्टा गई थी। वहां तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ गलत करने की सोची।’

‘अपनी सुरक्षा में महिला ने तांत्रिक की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गई। दूसरी तरफ घर न पहुंचने पर तांत्रिक की पत्नी चनिया देवी, बेटा पवन कुमार और पोता सन्नी कुमार खोजबीन करने लगे।’

‘इसी दौरान मन्नी की लाश मिली। लाश को गोद में उठाकर परिजन घर ले आए। मरने से पहले मन्नी ने उल्टी भी की थी। उसके कान और नाक से खून निकल रहा था। जहां लाश मिली वहां से पुलिस ने अरवा चावल, अगरबत्ती, सलाई और बर्तन बरामद किया था।’

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

हत्या के बाद पुलिस कई बार गांव पहुंची और लोगों से पूछताछ की।

तांत्रिक के बेटे ने महिला समेत 3 को आरोपी बनाया था

मृतक के बेटे पवन कुमार ने पुलिस को बताया, ‘रात में जब हम शौच के लिए जगे तो घर में पिता को नहीं देखा। लगा कि बाहर सोए होंगे।’

बेटे ने महिला समेत 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। 25 फरवरी को FIR भी दर्ज हुई थी। जिसमें आरोपी सिर्फ महिला ही निकली।

पुलिस ने बताया कि ‘हत्या में महिला के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं है।’

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...