भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवकों में शाहपुर नगर के वार्ड-10 निवासी रितेश कुमार और प्रकाश कुमार शामिल है।
इनके पास से 2 पिस्टल, 4 कारतूस और 2 मोबाइल बरामद किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूर्व के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई
बताया जा रहा कि आरोपितों का पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की गई थी। टीम गठित कर वार्ड संख्या-10 मोहल्ला में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस रितेश कुमार और प्रकाश कुमार को पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष रजनीकांत ने बताया कि बरामद अवैध हथियारों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
फोटो की जांच के बाद कार्रवाई की गई
एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने फोटो का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों व्यक्ति शाहपुर नगर के रहने वाले हैं। इसके बाद वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों के घर पहुंचे।
तभी पुलिस को देख दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 2 देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 कारतूस और 3 मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ शाहपुर थाना में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।