ABVP का हंगामा: ABVP कार्यकर्ताओं ने
लगाया आरोप, कहा – हॉस्टल में बाहरी लोगों की
गुडागर्दी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं
ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (T MBU) में बढ़ती
शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार
प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक
भवन को घंटों तक बंद रखा, जिससे परिसर में हाई वोल्टेज
ड्रामा देखने को मिला।
कुलपति पर गंभीर आरोप, अवैध छात्रों को शरण देने का
दावा

ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब से कुलपति प्रो,
जवाहरलाल ने पदभार ग्रहण किया है, विश्वविद्यालय की
स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि कुलपति गुंडों
को संरक्षण दे रहे हैं और हॉस्टल में अवैध रूप से बाहरी
लोगों को रहने की अनुमति दे रहे हैं।
इससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों
ने मांग की कि विश्वविद्यालय को स्वच्छ और अनुशासित
माहौल दिया जाए, साथ ही कुलपति को तत्काल हटाया
जाए।
छात्र पिटाई और जांच रिपोर्ट लीक करने का आरोप
ABVP कार्यकर्ता रोहित राज ने कहा कि कुछ दिनों पहले
संगठन के एक कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा गया था। इस
मामले में 20 दिन पहले जांच कमेटी बनी थी, लेकिन अभी
तक कोई रिपोर्ट नहीं आईं। वहीं, हिंदी विभाग के प्रोफेसर
के जन्मदिन पर केक काटने के मामले में बनी जांच कमेटी
का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कार्रवाई की
जानकारी पहले ही लीक कर दी गई थी।
छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में
अवैध रूप से कई बाहरी छात्र रह रहे हैं, जो विश्वविद्यालय
परिसर में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं के
साथ-साथ शिक्षक और कर्मचारी भी डरे हुए रहते हैं।
ABVP ने प्रशासन से मांग की कि अवैध रूप से रह रहे
छात्रोंको जल्द से जल्द हॉस्टल से निकाला जाए और
विश्वविद्यालय में अनुशासन लागू किया जाए।