बिहार में आज यानी 15 मार्च को होली मनाई जा रही है। बक्सर, आरा और पटना में फोग और भोजपुरी गीतों पर जमकर होली खेली जा रही है। कटिहार में कुर्ता फाड़ होली खेली गई।
इधर, लालू यादव ने तेजस्वी को होली पर गुलाल लगाया। बेटे ने पैर छुए तो पिता ने आशीर्वाद दिया। तेजस्वी ने इसकी रील भी शेयर की है।
तेजप्रताप यादव ने भी अपने आवास पर होली मनाई। उन्होंने जमकर गुलाल उड़ाया और गीत गाए। तेजप्रताप यादव ने इस दौरान कहा- ‘तेजस्वी का इस बार मुख्यमंत्री बनना तय है।’
इधर, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी होली पर लूंगा में नजर आए। उन्होंने परिवार के साथ होली मनाई।
दूसरे डिप्टी CM विजय सिन्हा ने घर पर होली मनाई। इस दौरान वे ढोल बजाते नजर आए।
पटना में JDU के होली के पोस्टर में CM के बेटे निशांत की फोटो लगी है। मुख्यमंत्री के बेटे की होली के बाद JDU जॉइन करने की चर्चा है।
ये पोस्टर JDU ऑफिस के बाहर ही लगाए गए हैं। इसमें एक पोस्टर में लिखा है- ‘JDU की यही पुकार पार्टी जॉइन करिए निशांत कुमार।’
नेताओं की होली की तस्वीरें देखिए…

तारापुर में अपने पैतृक आवास पर लोगों के साथ होली खेलते उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर कुछ इस अंदाज में होली मनाई

होली पर ढोल बजाकर गीत गाते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

ढोल बजाते हुए बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया

होली पर लालू ने तेजस्वी को गुलाल लगाया।
डिप्टी CM सम्राट चौधरी की होली देखिए

