Sunday, July 6, 2025
Homeबिहारनालंदा में गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी:बदमाशों ने पेट और बांह में...

नालंदा में गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी:बदमाशों ने पेट और बांह में मारी गोली, पूर्व के विवाद को लेकर हमला; 1 आरोपी गिरफ्तार

नालंदा में पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार जख्मी कर दिया। मामला थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झूलनबीघा गांव का है। जख्मी की पहचान झूलनबीघा गांव निवासी 42 वर्षीय अरविंद कुमार उर्फ मुखिया जी के रूप में की गई है।

व्यक्ति को गोली पेट और बांह में लगी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की शाम जब शौच के लिए अरविंद कुमार खेतों की ओर जा रहे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने गोलीबारी कर दी।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

पुलिस ने एक को की गिरफ्तार

इस घटना में अरविंद कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर गांव और घर वाले दौड़े। जिसके बाद जख्मी हालत में अरविंद कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पटना के निजी क्लिनिक में अरविंद कुमार इलाजरत हैं।

थरथरी थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि इस मामले में एक नामजद अभियुक्त झूलन बीघा गांव निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। जख्मी की पत्नी के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एवं क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...