सोशल मीडिया पर RJD महिला जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। मामले में नाराजगी जताते हुए राजद की महिला जिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट ऑफिस में राजद कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। अभद्र टिप्पणी करने वाले कथित जेडीयू कार्यकर्ता गुड्डू यादव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, बीते दिनों से लगातार आरजेडी महिला जिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल के ऊपर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। जिसको लेकर जायसवाल ने कई बार चेतावनी भी दी। पुलिस को भी जानकारी दी थी। अब गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए हैं। राजद कार्यकर्ताओं की मांग है कि कथित जदयू नेता गुड्डू यादव को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करें।

जरूरत पड़ेगी तो केस करेंगे
सीमा जायसवाल ने कहा कि लगातार गुड्डू मेरे ऊपर सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, लेकिन हम अनसुना कर रहे थे। शुक्रवार को पटना में हो रहे आगामी 8 मार्च को रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक कर रहे थे। इसी दौरान राजद कार्यकर्ता बासुकिनाथ के घर गए।
पूरे प्रकरण का जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला तो जदयू के कथित कार्यकर्ता गुड्डू यादव ने टिप्पणी शुरू कर दी। प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करें पार्टी स्तर से हम लड़ाई लड़ रहे हैं। जरूरत पड़ेगी तो हम उसके खिलाफ केस भी करेंगे।