Friday, July 4, 2025
Homeभागलपुरनीतीश जी, विकास चाहते हैं तो कांग्रेस के साथ आएं:विधायक अजित शर्मा...

नीतीश जी, विकास चाहते हैं तो कांग्रेस के साथ आएं:विधायक अजित शर्मा ने कहा- BJP नहीं बनाएगी CM फेस, नीतीश कुमार को यूज करेगी भाजपा

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर जारी सियासत के बीच अशोक चौधरी ने चुनाव से पहले राजद में भगदड़ मचने की बात कही थी। वहीं अब कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने दावा किया है कि चुनाव से पहले JDU-BJP में ही भगदड़ मचेगा।

विधायक अजित शर्मा ने कहा कि निशांत को तो राजनीति में आना ही चाहिए। JDU-BJP को छोड़कर कई नेता कांग्रेस और महागठबंधन में आएंगे। कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। BJP, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूज करेगी, हमें नहीं लगता कि नीतीश कुमार को इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाएगा। हम तो कहेंगे नीतीश जी अगर बिहार का विकास चाहते हैं, तो हमारे साथ आएं। हम मिल-जुलकर विकास करेंगे, क्योंकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है। बिहार का विकास नहीं हुआ है।

दरअसल, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि मैं यह पूरे दावे के साथ कह रहा हूं। राजद में लोगों को इस बात का डर है कि कहीं आने वाले दिनों में इस पार्टी में तोड़फोड़ न हो जाए, क्योंकि RJD के कई विधायक और नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क में बने हुए हैं। समय का इंतजार करिए तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को जोरदार झटका लगने वाला है।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

20-25 सीटों पर सिमट जाएगा महागठबंधन

मंत्रिमंडल के विस्तार पर विपक्ष के द्वारा निशाना साधने पर अशोक चौधरी ने कहा था कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, अगर विपक्ष सवाल नहीं उठाएगा। तो वो जनता के बीच में जाकर क्या कहेंगे ? उन्हें भी तो अपना कोटा पूरा करना होता है। इसलिए वो लगातार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में RJD महागठबंधन 20-25 सीटों पर सिमट जाएगा।।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...