भागलपुर में शनिवार की रात पूर्व पार्षद पर गोलीबारी हो गई। हालांकि पूर्व पार्षद बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि चार दिन पहले हमला करने वालों को पीड़ित ने नशा करने से मना किया था। उसी का बदला लेने के लिए नशेड़ियों ने फायरिंग की।
मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास की है।

बाल-बाल बचे पूर्व पार्षद
पूर्व पार्षद सदानंद मोदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही था कि बिहार नामक शख्स नशा करके कोचिंग आने-जाने वाले बच्चों से छेड़छाड़ कर रहा। जिसको समझने के लिए हम गए हुए थे, उसी का बदला लेने के लिए नशेड़ियों ने हमला किया। नशेड़ियों ने दो राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोली सामने से गुजरी।
डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही हैं। मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।