Friday, July 4, 2025
HomeबिहारCM के सुरक्षाकर्मियों ने रोका;धक्का नहीं दिया-संजय कुमार सिंह:कथित विवाद को लेकर...

CM के सुरक्षाकर्मियों ने रोका;धक्का नहीं दिया-संजय कुमार सिंह:कथित विवाद को लेकर BJP विधायक बोले-पहचान बताते ही रास्ता दिया

वैशाली के लालगंज से भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का नहीं दिया था। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका जरूर था, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी पहचान बताई, रास्ता दे दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे उसी कमरे में जा रहे थे, जहां मुख्यमंत्री को पोती को आशीर्वाद देना था। घटना 1 मार्च की है, जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भतीजे अरविंद राय की पुत्री की शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्णपुरा गांव पहुंचे थे। विधायक ने बताया कि समारोह में चाय-नाश्ते की व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी थी।

नीतीश से मिलने जाने पर सुरक्षा कर्मियों ने रोका था

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कमरे में जा रहे थे, तभी लालगंज भाजपा विधायक संजय सिंह भी उनके पीछे जाने लगे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने विधायक को कमरे में प्रवेश करने से रोक दिया।सुरक्षा टीम के इस व्यवहार से नाराज होकर विधायक ने विरोध जताया।

सुरक्षाकर्मियों ने बार-बार मना करने के बाद भी जब विधायक को कमरे में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली, तो वे दूसरे कमरे में चले गए। यह घटना राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

अब उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से नाराज नहीं थे। बताया कि सभी लोग एक साथ बैठकर बातचीत की, जिसकी तस्वीरें भी मौजूद हैं। इन तस्वीरों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने परिवार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रसन्नतापूर्वक नजर आ रहे हैं।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...