भागलपुर में दंडवत करते जा रही एक महिला को अज्ञात बाइक सवार युवक ने रोंद दिया और मौके से फरार हो गया।हादसे में महिला ने अपने परिजन के सामने दम तोड़ दिया।परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, गंगा स्नान कर महिला भोलेनाथ की पूज़ा करने जा रही थी। साथ में उनके परिजन भी थे। इसी दौरान बिहपुर थाना झेत्र के महंत स्थान से महज 50 मीटर दूर पश्चिमी राड्रीय राजमाग एनएच-31 पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गईं।मरने वाले की पहचान लुसी देवी (56) के रूप में की गई है।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी मृतक के बेटे सत्यम कुमार ने बताया कि मां जल भरकर दंडवत करते हुए भोलेनाथ के दरबार जा रहीं थीं। रास्ते में अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसे रौंद दिया। रोड क्रॉस करने के दौरान यह हादसा हुआ है। इधर, घटना के बाद से मौके पर अन्य परिजन भी पहुंचे। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जेमें लेलिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।