अनशन के 12वें दिन वार्ड 13 के पार्षद की तबियत ज्यादा बिगड़ने से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनशन पर बैठे पार्षद रंजीत मंडल को शुक्रवार को चक्कर आ गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। पहले उनको पास के नाथनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया।
उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि रंजीत मंडल किराए के अपने आइस्क्रीम पार्लर में आग लगने और उनके खिलाफ हुए हमले और आपराधिक हमले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। विवादित आइस्क्रीम पार्लर को लेकर पार्षद रंजीत मंडल और मकान मालिक के बीच विवाद चल रहा है।