भागलपुर के सुल्तानगंज में हिन्दी नर्व वर्ष को लेकर बिहंगम योग संस्थान भागलपुर के तत्वावधान में सुल्तानगंज प्रखंड के गंगापुर, नारायणपुर रोड स्थीत जयकिशौर यादव के आवास से एक दिवसीय विहंगम योग सत संग को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा शाहाबाद, मुंशी पट्टी, पटेल नगर, दुधैला सहित अन्य जगहों भ्रमण करते हुए एक दिवसीय विहंगम योग सत संग का आयोजन शुरू की गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं, दर्जनों पुरुष ढोल बाजा गाजा के साथ सदगुरु सदाफलदेव जी महाराज के नारे लगाते हुए बिहंगम योग का आयोजन किया गया।
चैत्र नवरात्र को लेकर श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंदिर शाहाबाद से नौ दिवसीय भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया।

चैती दुर्गा मंदिर शाहाबाद से हजारों, महिलाएं, पुरुष, युवक, युवती शामिल होकर अजगैबीनाथ गंगा घाट पहुंचकर महिलाएं माथे पर कलश लेकर ढोल बजा गांजा, घोड़ा, झांकी निकालकर पैदल चैती दुर्गा मंदिर शाहाबाद पहुंचकर नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया।
मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल,पुर्व वार्ड पार्षद मनोज यादव, पुर्व सभापति प्रत्याशी जवाहरलाल मंडल, मिथलेश झा, पंकज शर्मा, अफरोज आलम भागलपुर जिले के बिहंगम योग संस्थान के श्यामाकांत उपाध्याय,जयकिशोर यादव,योगेश विद्यार्थी, सुमित कुमार पंकज कुमार कैलाश कुमार वकील दास , सिकंदर पासवान विनय प्रभाकर सहित इत्यादि विहंगम योग के सदस्य गण मौजूद थे