Friday, July 4, 2025
Homeबिहारबच्चा लेकर पड़ोसी के साथ भागी पत्नी:आरोपी ने होली के बाद उठाने...

बच्चा लेकर पड़ोसी के साथ भागी पत्नी:आरोपी ने होली के बाद उठाने की दी थी धमकी, घर बनाने के लिए रखे पैसे-गहने भी ले गई

मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा महिला रेखा देवी (30) अपने छोटे बेटे को लेकर पड़ोसी सनोज मुखिया के साथ भाग गई। पूरा मामला 21 मार्च का है, जहां रेखा अपने साथ 2 लाख 30 हजार रुपए और गहने भी ले गई। रेखा के पति राजगीर मुखिया (32) ने बरियारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी तिलक मुखिया का बेटा राजगीर मुखिया कोलकाता में मजदूरी करता है। पत्नी रेखा एक बेटे और दो बेटियों के साथ मुजफ्फरपुर में रहती थी। राजगीर समय-समय पर मुजफ्फरपुर आता-जाता रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी बीच राजगीर की पत्नी रेखा की पहचान पड़ोस के युवक सनोज से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। वहीं शुक्रवार की देर रात रेखा, सनोज के साथ फरार हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

होली के बाद पत्नी को उठाने की दी थी धमकी

राजगीर ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि पड़ोसी सनोज के साथ उसके पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद वो कोलकाता से घर आया। गांव में पंचायती करवाई गई। इस दौरान सनोज ने धमकी दिया था कि होली के बाद उसकी पत्नी को उठा लेगा। वहीं शुक्रवार की रात पत्नी को लेकर फरार हो गया।

पति राजगीर मुखिया का कहना है कि…

QuoteImage

मेरी पत्नी 2 लाख 30 हजार रुपए लेकर पड़ोस के लड़के के साथ फरार हो गई। मेरे छोटे बेटे को भी वो अपने साथ ले गई है। ऐसे में मैं अब अपनी पत्नी को साथ नहीं रखुंगा। सिर्फ मुझे मेरा बेटा और पैसा लौटा दे। उसके बाद रेखा खुशी-खुशी दूसरे के साथ रह सकती है। रेखा जो पैसे लेकर गई है, वो मैंने घर बनाने के लिए रखा था। मेरी तीन बहने हैं। तीनों ने लोन लेकर मुझे घर बनाने के लिए 50-50 हजार रुपए दिए थे। घर के बाहर बालू और गिट्टी भी गिरवा दिया था। इसी बीच रेखा पैसा लेकर भाग गई।QuoteImage

पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस मामले में बरियारपुर थाना अध्यक्ष चांदनी सांवरिया ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी मिली थी। मौके पर 112 की टीम गई थी, लेकिन किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...