Friday, July 4, 2025
Homeबिहारआर्मी के जवान की मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा गांव:बेगूसराय निवासी जवान की...

आर्मी के जवान की मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा गांव:बेगूसराय निवासी जवान की कोलकाता में थी पोस्टिंग, गैस रिसाव की वजह से हुआ हादसा

इंडियन आर्मी में लिपिक के पद पर कार्यरत बेगूसराय के रामदीरी निवासी विवेक कुमार की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया है। मौके पर उपस्थित हजारों लोगों ने जवान के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिसके बाद अंतिम संस्कार रामदीरी गंगा घाट पर किया गया है।

मटिहानी प्रखंड के रामदीरी गांव स्थित भवानंदपुर टोला निवासी सहदेव सिंह का पुत्र विवेक कुमार (30) इंडियन आर्मी में फिलहाल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तैनात थे। पिछले सप्ताह सुबह में गैस पर पानी गर्म करने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। जिसमें विवेक कुमार झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल हालत में उन्हें कोलकाता के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनके गांव रामदीरी एवं ससुराल नयागांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उसी समय से गांव और ससुराल ही नहीं जिले भर के लोग पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।

अंतिम दर्शन के लिए जुटी लोगों की भीड़

जानकारी के अनुसार, कोलकाता में सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज विवेक का पार्थिव शरीर रामदीरी गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही हजारों की भीड़ गुप्ता-लखमिनियां बांध पर जुटी हुई थी। वहां से लोगों की भीड़ भारत मां का जयकारा लगाते हुए शव वाहन को पैतृक आवास पर ले गए। जहां परिजनों को हजारों लोगों के दर्शन के बाद अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाया गया।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर।

शादी के 7 साल बाद ही शहादत

विवेक के रिश्तेदार और पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रामदीरी के लाल की मौत पर पूरा बेगूसराय मातम मना रहा है। लोग विवेक कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विवेक की शादी 2017 में हुई थी और उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। विवेक एक होनहार और अच्छे युवा थे। शादी के महज 7 साल की में ही उनकी शहादत हो गई।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...