Saturday, July 5, 2025
Homeबिहार70 से कम नहीं लेंगे, अधिक हो सकता है:कांग्रेस विधायक अजित शर्मा...

70 से कम नहीं लेंगे, अधिक हो सकता है:कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा- महागठबंधन की बनेगी सरकार, CM काे साथ आने का दिया था ऑफर

राजद के सूत्रधार लालू यादव ने कहा कि राजद 2025 में चुनाव जीतेगी, लेकिन उन्होंने महागठबंधन की चर्चा नहीं की। वहीं अब इसपर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या महागठबंधन में राजद-कांग्रेस में सब ठीक नहीं चल रहा है।

कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने लालू यादव के इस बयान को स्लिप ऑफ टंग बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस​​​​​​​ विधायक ने कहा कि लालू यादव जी का स्लिप ऑफ टंग हुआ है। हमलोग साथ हैं। सरकार इस बार महागठबंधन की बनेगी। पिछली बार 70 सीटों पर लड़े थे। ऐसे में जिन सीटों पर RJD जीत सकती है, वह वहां चुनाव लड़े, जहां कांग्रेस जीत सकता है वहां कांग्रेस​​​​​​​ को सीट मिले। ऐसा मेरा मानना है। 70 से कम नहीं लेंगे उससे अधिक हो सकता है।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

CM को साथ आने का दिया था ऑफर

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर जारी सियासत के बीच अशोक चौधरी ने चुनाव से पहले RJD में भगदड़ मचने की बात कही थी। वहीं अब कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने दावा किया था कि चुनाव से पहले JDU-BJP में ही भगदड़ मचेगा।

विधायक अजित शर्मा ने कहा कि निशांत को तो राजनीति में आना ही चाहिए। BJP, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूज करेगी, हमें नहीं लगता कि नीतीश कुमार को इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाएगा। हम तो कहेंगे नीतीश जी अगर बिहार का विकास चाहते हैं, तो हमारे साथ आएं। हम मिल-जुलकर विकास करेंगे, क्योंकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है। बिहार का विकास नहीं हुआ है।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...