Friday, July 4, 2025
Homeबिहारपति की मौत, रो-रोकर पत्नी ने भी तोड़ा दम:एक साथ निकली अंतिम...

पति की मौत, रो-रोकर पत्नी ने भी तोड़ा दम:एक साथ निकली अंतिम यात्रा, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

समस्तीपुर में एक ही चिता पर पति और पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ। पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

दरअसल शुक्रवार की देर रात रामदेव सिंह (80) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी मुनेश्वरी देवी (74) ने भी रो-रोकर सदमे में दम तोड़ दिया। घर वालों का कहना है कि रामदेव सिंह पैर से पैरालाइज्ड थे। दोनों दयपुर प्रखंड के बेलारी वार्ड 14 के रहने वाले थे।

बुजुर्ग दंपती के निधन के बाद ग्रामीणों ने उनके प्रेम को देखते हुए शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ करने का निर्णय लिया।

शनिवार की सुबह दोनों की अर्थी घर से एक साथ उठाई गई। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी इस प्रेमी जोड़े के प्यार की मिसाल दे रहे हैं।

दंपती के 2 बेटे हैं। दोनों ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। मामला उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलारी गांव का है।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

अयोध्या घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

दंपती के बेटे महेश कुमार सिंह गांव में लोगों का इलाज करते हैं। महेश बताते हैं कि,

QuoteImage

पहले पिता की मौत हुई, जिसके बाद मां ने भी दम तोड़ दिया। हम दो भाई एक ही अर्थी पर मां-पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। गांव के लोगों ने भी सहयोग दिया। अंतिम संस्कार अयोध्या घाट पर किया गया है। हमने ही मुखाग्नि दी’।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

ग्रामीणों के बीच दंपती रहे चर्चा का विषय

पति-पत्नी की मौत के बाद दंपती के घर पर ग्रामीणों की का आना-जान लगा है। घर पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया। सभी के बीच यही चर्चा हो रही कि जीवन साथ बिताने के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ दुनिया छोड़ गए।

ग्रामीण का कहना था कि, विवाह के समय एक-दूसरे को साथ रहने का वचन किया था, साथ 7 जन्मों तक रहने का वादा किया था। जो उन्होंने अच्छे से निभाया।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...