Monday, July 7, 2025
Homeमनोरंजनपटना के मनेर में जमीन विवाद में घर पर बमबाजी:पीड़ित बोला- पूर्व...

पटना के मनेर में जमीन विवाद में घर पर बमबाजी:पीड़ित बोला- पूर्व मुखिया समेत 3 लोगों ने दी थी धमकी, परिवार की हो सकती है हत्या

पटना के मनेर में एक घर पर बमबाजी हुई है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात अचानक मेरे घर पर एक के बाद एक तीन बम फेंके गए। जिसमें घर का दरवाजा, दीवार और गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने पूर्व मुखिया और उनके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए बुधवार को FIR दर्ज कराई है। जमीन के 30 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में पुराना विवाद चल रहा है।

पीड़ित पक्ष ग्यासपुर निवासी किशोर कुमार मिश्र का कहना है कि उन्होंने आरोपी पक्ष को जमीन बेचा था। बाद में विवाद होने पर पूरा पैसा लौटा दिया था। अब ब्याज की डिमांड कर रहे हैं। इसे लेकर महीनों से डरा-धमका रहे हैं। इसलिए घर पर बमबाजी की है। मुझे धमकी देते हुआ कहा था कि 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा। बच्चों को किडनैप करने की भी कोशिश की गई थी। मेरी और परिवार के लोगों की कभी भी हत्या हो सकती है।

इधर, घटना के बाद बुधवार को जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बमबाजी हुई है, लेकिन लो एक्सप्लोसिव इस्तेमाल किया गया है। हम लोग जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Deshii Khabar खबर दुनिया जहाँ की

30 लाख रुपए को लेकर है विवाद

पीड़ित किशोर मिश्र ने बताया कि पूर्व मुखिया मनोज और उनके दो साथी मुकेश और कुणाल मेरे घर आए थे। उस वक्त हमलोग घर पर नहीं थे। मेरे परिजन ने कहा कि वो रात में आएंगे। इसके बाद तीनों अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। कुछ महीने पहले भी उन लोगों ने हथियार दिखाकर मेरे रिश्तेदार को धमकाया था। बच्चे को किडनैप करने की बात कही थी। अब घर पर हमला हुआ है।

डीएसपी पंकज कुमार ने बताया यह घटना जमीन और पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ी है। किशोर मिश्र का आरोप है कि पूर्व मुखिया और उनके साथियों ने बम से अटैक किया है। दोनों के बीच जमीन के पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था। मामले की छानबीन की जा रही है। बमबाजी में कोई घायल नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है किशोर मिश्र ने कुछ साल पहले पूर्व मुखिया को जमीन बेची थी। जमीन के बदले उसे 30 लाख रुपए भी मिले थे, लेकिन बाद में जमीन का मामला फंस गया था। जिसकी वजह से दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया।

आरोपी पक्ष बोले- पैसा हड़पने के लिए झूठ बोल रहा

इधर पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार न तो जमीन दे रहा है और न ही पैसे लौटा रहा है। उनका आरोप है कि किशोर कुमार पैसा हड़पने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

Most Popular

बिहार के प्रसिद्ध गाँव और उनकी अनोखी पहचान

बिहार सिर्फ़ एक राज्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपरा का संगम है। यहाँ के गाँव सिर्फ खेत-खलिहान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये...

बरसात में काम आएंगे ये देसी नुस्खे और स्मार्ट हैक्स

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानी—जैसे सर्दी-खांसी, फंगल संक्रमण और मच्छर—भी साथ लाता है। इन्हें आसानी से...

‘पहलगाम हमले की मुझे पहले से थी जानकारी’ — दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) को फोन कर दावा किया कि उसे कश्मीर के पहलगाम में...

पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, जवान अली शेख शहीद — जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर तीसरा एनकाउंटर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में 27 निर्दोश लोगों की हत्या करने के बाद भी आतंकवादी (Terrorist) और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज...