भारत की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक इमारतें विदेशी सैलानियों को बहुत ही आकर्षित करती हैं। लेकिन इनसे भी ज्यादा कुछ आकर्षित करने वाली चीज है तो वह है भारतीय खान-पान। कई मायनों में भारतीय खाना विदेशियों के लिए अनूठा होता है। विदेशी खाने में अगर पिज्जा और बर्गर को छोड़ दें तो ज्यादातर खाना चम्मच या कांटे की मदद से खाया जाता है। वहीं, हम भारतीय चपाती या पराठा को सब्जी या मुलायम दाल के रस में भिगोकर खाते हैं। हाथ से खाने में हमें एक अलग ही तरह की संतुष्टि मिलती है। कुछ दिन पहले हाथ से खाना खाने पर एक रिसर्च भी हुई थी, जिसमें सामने आया कि हाथ से खाना खाने पर व्यक्ति को अधिक तृप्ति होती है। आइए जानते हैं भारतीय खाने में ऐसी क्या वजह है जो विदेशियों को लुभाती है…
शाकाहारी खाने का विकल्प
दुनिया के किसी देश में वेज खाने में इतनी वरायटी और फ्लेवर आपको देखने को नहीं मिलेंगे जितने भारत में मिलते हैं। हम उन खुशकिस्मत लोगों में शामिल हैं, जिनके पास वेज फूड में बहुत ही विकल्प हैं। प्रकृति और जानवरों के प्रति जैसे-जैसे लोगों में प्यार बढ़ रहा है, वे शाकाहारी हो रहे हैं। शाकाहारी होने के बाद लोग भारतीय भोजन की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं। भारत के हर घर में दोपहर और रात में दो अलग तरह की सब्जी जरूर होती है। इसके साथ, पराठा या पुलाव। दाल, दही और कुछ मीठा। इतना कुछ एक साथ देखकर विदेशी हैरीन हो जाते हैं।
बिना नशे वाली ड्रिंक्स की वैरायटी
भारत में बिना नशे वाली ड्रिंक्स की बहुत सारी वैरायटी है। लस्सी, छाछ, नींबू पानी, पुदीना छाछ, गुलाब शर्बत, ब्राह्मी शर्बत और शिकंजी जैसी कई सेहतमंद और स्वादिष्ट ड्रिंक्स विदेशी सैलानियों को बहुत आकर्षित करती हैं।
मसालों का तड़का
हम भारतीय जबतक अपने खानों में हल्दी, लाल मिर्च और कई तरह के मसालों के तड़का न लगा दें तबतक हमारा खाना पूरा नहीं होता है। वहीं, विदेशों में ज्यादातर खाना सिर्फ नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर बनाया जाता है। हमारे भारत देश का स्पाइसी टेस्ट विदेशियों को नए जायके का परिचय देता है।
रोटी में इतनी वरायटी
भारत में रोटी की जितनी वैरायटी है उतनी वैरायटी दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है। आइए गिनती कर ही लेते हैं, घी लगी तवा रोटी, पूरी, बटर लगा नॉन, मक्का की रोटी, प्लेन पराठा, बटर लगा लच्छा पराठा, तरह-तरह के स्टफ्ड पराठे। इतना नाम सुनकर कोई भी बाहरी कंफ्यूज हो सकता है।
भारत के शानदार अचार
आम से लेकर कटहल तक, हमारे देश में किस चीज का अचार नहीं बनता है। ये अचार बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। इन अचारों का स्वाद विदेशी मेहमानों के लिए किसी अजूबे की तरह होते हैं। भारतीय अचार विदेशियों को बहुत ही लुभाते हैं और हैरान भी करते हैं।